उत्तराखण्ड ज़रा हटके

भाजपा ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, कांग्रेस नेता की चुनाव आयोग से कार्रवाई की अपील…..

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा कि ऋतु खंडूरी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

उन्होंने कहा है कि पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की कोटद्वार रैली में भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी उनके प्रचार वाहन पर मौजूद रही। यह लोकसभा चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है।

विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहने के दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी के पक्ष में चुनावी प्रचार नहीं किया जा सकता। यह चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है। भाजपा,  उनके प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- रामनगर रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, कई यात्री हुए घायल……

Leave a Reply