उत्तराखण्ड रुद्रपुर सियासत

भाजपा सरकार ग़रीबी नहीं बल्कि गरीबों को मिटाने का काम कर रही है उदित राज

ख़बर शेयर करें -

असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज पहुंचे रुद्रपुर

कांग्रेस 50 से 55 सीटों पर दर्ज कराएगी जीती-सीपी शर्मा

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के समर्थन में रुद्रपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक निजी होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब नहीं बल्कि गरीबों को मिटाने का काम रही है। महंगाई पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि 400 का गैस सिलेंडर एक हजार रुपए तक का मिल रहा है। डॉ उदित राज ने कहा कि सरकार अडानी और अंबानी की सरकार है।

यह भी पढ़ें 👉  शहर के नामी स्कूल में असम के छात्र से रैगिंग और यौन उत्पीड़न, हॉस्टल में की गई मारपीट से मचा बवाल.....

 

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मेहनत कश लोगों के लिए कोई योजना नहीं है।आज गरीब हटाने का दावा करने वाली भाजपा गरीबों का दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही गरीबों के लिए काम करने का दम रखती है। उन्होंने कहा कि यह सही समय है जब कांग्रेस को सत्ता में लाया जाएं और जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फैक दिया जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा में 100 से ज्यादा घरों पर लगे लाल निशान, सर्वे के बाद अब चलेगा बुलडोजर......

 

उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग भाजपा को वोट की चोट दें। ताकि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का अंत हो। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा महंगाई और बेरोज़गारी पर कोई चर्चा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जबकि अन्य मुद्दों पर बहस कर रही है।डा उदित राज ने कहा कि सभी को मिलकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की जरूरत है, ताकि उन्हें उनके अधिकार हासिल हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस का शराब पीकर वाहन चलाने वालों व लोडिंग वाहनों का सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी 05 चालक गिरफ्तार......

 

वहीं असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस 50 से 55 सीटें उत्तराखंड में हासिल कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से क्रशर होकर जनता उसे उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा की भाजपाई आपस में ही एक दूसरे के खिलाफ मुखर हैं।इस दौरान उनके साथ कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply