उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

स्व. सुषमा स्वराज अवॉर्ड सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, महिलाओं को अवार्ड देकर किया गया सम्मानित….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की तरफ से स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली हो 100 के करीब महिलाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। आपको बताते चलें कि देश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के द्वारा दिवंगत स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड सम्मान समारोह के आयोजन की शुरुआत की गई थी।

 

इसी के तहत काशीपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बाजपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य कर रहीं महिलाओं को दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज स्मृति सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान मेयर ऊषा चौधरी, सीओ काशीपुर वंदना वर्मा, सीमा चौहान, नमिता गुप्ता, तीन तलाक के खिलाफ देश भर की महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाली सायरा बानो, उर्मिला पाठक, उर्बशी दत्त बाली, प्रेमा विश्वास(पैरा ओलंपियन) गंगावती, रेखा मेहता, प्रियंका, निर्मला मेहता, कविता, प्रियंका चौधरी, लक्ष्मी, मनदीप कौर, पूजा प्रजापति,

यह भी पढ़ें 👉  शहर के नामी स्कूल में असम के छात्र से रैगिंग और यौन उत्पीड़न, हॉस्टल में की गई मारपीट से मचा बवाल.....

 

अनीता दुबे, नूपुर गुप्ता,गीता पपोला,रोशनी, सोनिया कश्यप समेत करीब 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें महिला कल्याण पर दिवंगत नेता के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वराज स्वराज भारतीय मूल्यों और शालीनता की प्रतिमूर्ति थीं जिन्हें राजनीति में अजातशत्रु महिला राजनेता भी कहा जाता था। उन्होंने कहा कि स्व. सुषमा ने देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेबाक़ी से अपनी बात दुनिया के सामने रखी। उन्होंने कहा, ‘‘जो सपना दिवंगत सुषमा स्वराज ने महिलाओं के लिए देखा था,

 

आज केंद्र और राज्य सरकारें महिला कल्याण के लिए उसी दिशा में काम करते हुए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से इसकी शुरुआत की गई है। वहीं उन्होंने देशभर में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और इसी वर्ष प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि आगामी समय में प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में महिलाएं पर चढ़कर हिस्सा लेंगी और मैं उम्मीद करती है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं चुनाव में जीतकर मेयर और चैयरमैन भी बनेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा पर दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़िता द्वारा आत्मदाह करने का निर्णय फिलहाल स्थगित कर दिया……

 

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 तथा 35a हटने के बाद महिलाओं का सशक्तिकरण सही रूप में हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर में पूरी तैयारी है क्योंकि वह भी वहां से ताल्लुक रखती हैं इसलिए वहां के लिए कह सकती हैं कि लोकसभा चुनाव की तैयारी बहुत अच्छी है। जम्मू कश्मीर में माहौल बदला है। जम्मू कश्मीर में वर्तमान समय में लोग भारतीय जनता पार्टी के ऊपर नजर गड़ाए बैठे हैं कि वहां भी भाजपा की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में अच्छा कार्य कर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में 50 सीटें पार करके वहां भी कमल खिलाएंगे और देश को वहां से भी सांसद देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किसके दबाव में मुकेश को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, अहम सुबूतों से भरा पड़ा है आरोपी का मोबाइल

 

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, रश्मि रस्तौगी, आकांक्षा ठाकुर रुचि भट्ट,प्रदेश मीडिया प्रभारी, नेहा शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी, प्रिया सिंह बिष्ट, सुधा शर्मा, राजदीपिका मधुर, रीति नागर, मंजू यादव, कविता यादव, पूजा मित्तल, कल्पना राणा, पूजा मित्तल, योगेश सैनी, मोहन बिष्ट, रजत सिद्धू, वृजेन्द्र कुमार, कमलजीत सिद्धू, समरपाल चौधरी, मोनू चौधरी, अलका जीना, गुरुबख्श बग्गा, विनीत चौधरी, राहुल पैगिया, आदि मौजूद रहे। संचालन उमा जोशी नें किया।

Leave a Reply