उत्तराखण्ड गदरपुर ज़रा हटके

सज्जन सिंह यादव ग्राम पंचायत बरीराई पहुॅचकर जल पूजा कार्यक्रम में हुए शामिल…

ख़बर शेयर करें -

गदरपुर-अपर सचिव वित्त भारत सरकार और सेन्ट्रल प्रभारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर सज्जन सिंह यादव शुक्रवार को ग्राम पंचायत बरीराई पहुॅचकर जल पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। सज्जन सिंह यादव आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरीराई में 0.450 हैक्टेयर में निर्मित अमृत सरोवर में पहुॅचकर जल पूजा की। उन्होंने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस जल को हम पूजते हैं,

 

यह भी पढ़ें 👉  8 से 15 सितंबर तक मनाया जायेगा श्री नंदा महोत्सव…….

उस जल का संरक्षण व संवर्धन करना भी हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जल है तो कल है, जल ही जीवन है और जल के बिना जीवन सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर सुधारने में अमृत सरोवर एवं छोटे-छोटे तालाबों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि तालाब निर्माण से क्षेत्र अनुकूल परिस्थितियों के निर्माण, आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी और क्षेत्र में एक खूबसूरत स्थल का विकास होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पत्नी और नवजात की मौत के सदमे में जहर खाकर दे दी जान, शोक में डूबा परिवार.....

 

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने बताया कि 17.71 लाख रूपये की लातगत से 0.450 हैक्टेयर में अमृत सरोवर का निर्मित किया जा रहा है, जिसकी जल संग्रहण क्षमता 43.20 लाख लीटर है। उन्होंने बताया कि सरोवर के चारो ओर टेपर में ब्रिक वर्क, तीनो ओर ईंट खड़ंजे से 1.20 मीटर चौड़ी पटरी का निर्माण, एक साइड टाईल्स से 3 मीटर चौड़ी पटरी का निर्माण, सरोवर में उतरने के लिए सीढ़ियों के निर्माण के साथ ही चारों ओर नीम के पेड़ लगाये जा रहे हैं और ध्वजारोहरण हेतु चबूतरे का भी निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- 16 साल की भतीजी के साथ जंगल में किया दुष्कर्म, नाबालिग ने पुलिस को बताई आपबीती.......

 

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रेमवती, क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेन्द्र नाथ, पूनम रानी, जिला पंचायत सदस्य कमला नयाल, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, परियोजना निर्देशक डीआरडीओ हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी सहित अन्य अधिकारी व क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Leave a Reply