उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

रुद्रपुर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा,02 आरोपी किये गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) रुद्रपुर कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा FIR No 155/2022 U/S 380/457 IPC बनाम अज्ञात दिनांक 08.03.2022 अनिल पुत्र रमेश नि० खेड़ा वार्ड न0 19 रुद्रपुर के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पंजीकृत किया गया था व मुकदमा FIR No 189/2022 U/S 380/457 IPC दिनांक 25.03.2022 को बादी मुकदमा मुकेश कुमार रस्तोगी पुत्र श्याम सुन्दर रस्तोगी नि० वार्ड न० 23 रम्पुरा के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पंजीकृत किया गया।

 

बढती चोरी की घटना को दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रूद्रपुर को आदेशित किया गया कि चोरियों का तत्काल टीम बनाकर अनावरण किया जाए जिस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर द्वारा चोरी के अनावरण हेतु तीन टीमों का गठन किया गया एक टीम द्वारा CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया व एक टीम द्वारा सर्विलान्स की मदद के घटना स्थल के आस-पास से डम्प डाटा लिया गया एक टीम को सुरागरसी पतारसी हेतु लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर में भौतिक विज्ञान विभाग में स्पेस जर्नी ऑफ इंडिया पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया……

 

उपरोक्त घटना के अनावरण मे लगभग 25 से 30 CCTV फुटेजो का अवलोकन किया गया जिनमे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की दिखाई देने की पुष्टि हुई जिसकी सुरागरसी पतारसी करते हुए पुलिस टीम द्वारा 03 व्यक्तियों अनमोल, सूरज व एक बाल अपचारी को मय चोरी के माल के दिनांक 25.03.2022 को ब्लाक रोड़ रुद्रपुर से गिरफ्तार किया व बाल अपचारी को प्रभार में लिया गया। दौराने पूछताछ गिरफ्तार शुदा अभियुक्त व प्रभार मे लिये गये बाल अपचारी द्वारा खेड़ा वार्ड न0 19 में की गई चोरी की बात स्वीकार की गई व माल बरामद करने की बात कही गई बाद बरामदगी मुकदमा उपरोक्त मे अन्तर्गत धारा 411 IPC की बढ़ोत्तरी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन…….

 

सर्वप्रथम मुO FIR NO 189/2022 से सम्बन्धित माल बरामद हुआ व दौराने पूछताछ खेड़ा वार्ड न0 19 रुद्रपुर से सम्बन्धित माल भी ब्लाक रोड़ से ए.एन.झा इण्टर कालेज को जाने वाले मार्ग के पास खंडरों से बरामद कराया गया। जिन्हें आज मा० न्यायालय पेश किया जायेगा। अभियुक्तगणों के अन्य किये गये अपराधों की जानकारी की जा रही है

नाम पता गिरफ्तारशदा अभियुक्तगण:

  1. अनमोल S/O सोमपाल R/O नारायण कालोनी गली नं0 3 PS. ट्रान्जिट कैम्प जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 18 वर्ष बताया।
  2. सूरज S/O किशन पाल सिंह R/O कृष्णा कालोनी PS. ट्रान्जिट कैम्प उम्र 18 वर्ष
  3. (बाल अपचारी) निवासी ठाकुरनगर गोलमडैय्या PS. ट्रान्जिट कैम्प उम्र 16 वर्ष ऊधमसिंहनगर

बरामदा माल

 FIR NO 189/2022 U/S 380/457/411 IPC से सम्बन्धित।

यह भी पढ़ें 👉  बैंक ऑफ़ इंडिया स्टाफ यूनियन गाजियाबाद में किया एक आम सभा का आयोजन…….

  1. 02 कडे पीली धातु के,
  2. 02 अंगूठी पीली धातु की
  3. 02 सुई धागे कान के पीली धातु के।
  4. 03 जोडी पायल सफेद धातु के।
  5. 03 जोड़ी बिछुये सफेद धातु के।
  6. 06 सिक्के गणेश लक्ष्मी सफेद धातु के।

बरामदा माल FIR NO 155/2022 U/S 380/457/411 IPC से सम्बन्धित।

  1. एक जोडी झूमकी पोली धातु की
  2. एक मांग टीका पीली टीका,
  3. एक सफेद धातु का कमर बिछुआ,
  4. एक जोड़ी पायल सफेद धातु की

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  1. SHO विक्रम राठौर कोतवाली रुद्रपुर
  2. SSI सतीश चन्द्र कापड़ी कोतवाली रूद्रपुर
  3. SI सुरेन्द्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी रूद्रपुर
  4. SI हरविन्दर कुमार चौकी रम्पुरा रुद्रपुर
  5. SI मनोज जोशी- चौकी रम्पुरा रुद्रपुर
  6. का0 1180 महेन्द्र कुमार चौकी रम्पुरा रुद्रपुर
  7. का0 549 प्रकाश सिंह चौकी रम्पुरा रुद्रपुर
  8. का0 1137 अमित जोशी चौकी रम्पुरा रुद्रपुर शामिल हैं।

Leave a Reply