उत्तराखण्ड उधमसिंह नगर

11वीं वोविनाम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऋषि मार्शल आर्ट्स अकैडमी रूद्रपुर के खिलाड़ियों ने जीते पदक…

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर– दिनांक 22 से 26 सितंबर 2022 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई 11वीं वोविनाम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऋषि मार्शल आर्ट्स अकैडमी रूद्रपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर उत्तराखंड राज्य का मान बढ़ाया है। जानकारी देते हुए मुख्य प्रशिक्षक सिहान ऋषि पाल भारती ने बताया कि उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए एकेडमी के वंश विष्ट ने सब जूनियर वर्ग के 52 से 56 किग्रा भार वर्ग में फाइटिंग इवेंट में रजत पदक और समीर खान ने सीनियर वर्ग के 62 से 66 किग्रा भार वर्ग की फाइटिंग इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया।

खिलाड़ियों के रुद्रपुर वापसी लौटने पर दोनों खिलाड़ियों का धूमधाम से स्वागत किया गया। पदक अर्जित करने पर दोनों खिलाड़ियों को वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, टेक्निकल डायरेक्टर देवन, मुख्य अतिथि यूपी उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र वह पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सिहान ऋषि पाल ने ओर कहा कि जल्द ही दोनों खिलाड़ियों को जिला वोविनाम एसोसिएशन उधम सिंह नगर द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बदमाशों ने की ATM काटने की कोशिश, लोगों ने एकजुट होकर दिखाई हिम्मत, शटर बंद कर आरोपियों को पकड़ा......

 

सिहान ऋषि पाल ने ओर कहा कि अन्य मार्शल आर्ट से वोविनाम बिल्कुल अलग है। इसका सबसे बेहतर तकनीक सीजर तकनीक है, इसमें खिलाड़ी जंप करके अपने दोनों पैरों को अपने विरोधी के गले में लगाते हैं और अटैक करते हैं, इस खेल में फाइटिंग और परफॉर्मेंस दोनो होती है। परफॉर्मेंस को काता भी कहते हैं। जबकि फाइटिंग जुजित्सू, कराटे, किक बॉक्सिंग, ताइक्वांडो से मिलती जुलती है। वोविनाम में पंच, किक, थ्रो और सीजर सभी कुछ है। यह खेल ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया से पूर्ण मान्यता प्राप्त है, वोविनाम खेल भारत में 2008 दिसम्बर में आया। व 2009 में एशियन इंडोर गेम हनोई, वियतनाम में शामिल हुआ। जिसमें भारतीय ओलम्पिक संघ ने तेरह अलग-अलग गेम भेजे, जिसमे वोविनाम भी शामिल था। उक्त प्रतियोगिता में वोविनाम ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रान्ज भी जीते। वहीं 2016 में एशियन बीच गेम दांग, वियतनाम में हुआ। जिसमें भारतीय ओलम्पिक संघ ने पंद्रह खेल भेजे थे। इस बार इंडिया को दो गोल्ड, दो सिल्वर, तेरह ब्रॉन्ज मिले। जिसमें केवल वोविनाम ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और नौ ब्रॉन्ज जीते। पहली बार स्कूल गेम्स फेडरेशन ने वोविनाम को शामिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चुनाव से पहले अखाड़ा बना एमबीपीजी कॉलेज, छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.......

 

इस उपलब्धि पर वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सेंसेई देवेंद्र सिंह रावत, महासचिव शिहान हिमांशु कुलेठा, सचिव विनोद लखेरा, डॉ नागेंद्र शर्मा, डीएसओ अख्तर अली, सिहान किशोर सिंह, जुजित्सु एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भारत भूषण चुघ, उत्तराखंड एथलेटिक्स सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, रुद्रपुर विधायक शिव कुमार अरोड़ा, अमित कुमार, अनीता बोरा, एड भूपेश चंद्र दुमका, जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली, ब्लूमिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के एम.डी विजय गिरधर, अजय शर्मा, श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला सभा अध्यक्ष चेतन धीर, हरीश धीर, मैनेजर शेखर सक्सेना, नीमा शर्मा, विद्या शर्मा, कमल सक्सेना, राजेंद्र भाकुनी, हरीश दनाई, सेंसेई जोनी हिराम, शोभा टिग्गा, शंकर बसेरा, वसीम खान, मिंटू सैनी, नीतीश कुमार, शैलेंद्र सिंह, अभिषेक राजपूत, मुकेश सैनी, यतेंद्र कुमार, राजीव राणा, सुखदेव सिंह, बलविंदर सिंह, कमल सिंह, जयप्रकाश सहित सभी ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply