उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

लालकुआं पहुंचे प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी..कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियोंको इस भव्य जीत की सीएम धामी ने दी बधाई…

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं पहुंचे प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ किया भव्य स्वागत

कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों को इस भव्य जीत की सीएम धामी ने दी बधाई

भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सभी प्रदेश क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी

लालकुआं-(राहुल दुमका) लालकुआं पहुंचे प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं एंव प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बेस अस्पताल में स्वास्थ्य जांच की नई दरें जल्द होंगी लागू.....

 

यहां लालकुआ पहुंचे प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लालकुआ व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों ने फूल माला से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं में गरीबों और किसानों के अटूट विश्वास की जीत है

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने कस्बा श्रीनगर में आमजन में सुरक्षा की भावना प्रबल करने एवं सौहार्दपूर्ण माहौल कायम करने हेतु निकाला फ्लैग मार्च......

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने वाले हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों को इस भव्य जीत की बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि जल्द ही आलाकमान इस निर्णय करेगा जो सबसे सामने होगा। इस दौरान उन्होंने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सभी प्रदेश क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा में 100 से ज्यादा घरों पर लगे लाल निशान, सर्वे के बाद अब चलेगा बुलडोजर......

Leave a Reply