उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु किया गया मुख्यमंत्री आवास घेराव…..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा आज पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री आवास घेराव किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश के सभी कार्मिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी, सदस्यों, शिक्षकों, अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने एक शुर में पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन करने का आवाहन किया। मुख्यमंत्री आवास घेराव हेतु सभी कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास हेतु कूच किया।

 

भारी पुलिस बल के साथ रैली निकाली गई। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए रैली को हाथी बड़कला में बैरिकेड पर रोक दिया गया। वहां कर्मचारियों और पुलिस के बीच काफी नोक झोंक एवं झड़प हुई तथा कर्मचारियों द्वारा बैरिकेड तोड़ने का बहुत प्रयास किया गया। कई कर्मचारियों की पुलिस  के साथ संघर्ष में कपड़े भी फट गए ।बाद में कुछ कर्मचारियों को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इस बीच कर्मचारी सड़क पर धरने पर बैठ गए। जहां बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय से ज्ञापन हेतु वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी इंद्र सिंह कड़ाकोटी सभा स्थल पर पहुंचे ।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस द्वारा समाज में आपसी भाई चारा बढ़ाने हेतु सभी समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी ‘पीस कमेटी’ की बैठक......

 

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन मिलने पर ही अपना कार्यक्रम स्थगित करने की बात कही गई। जिस पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आस्वस्कित किया गया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता हेतु आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने आश्किवस्त किया कि मुख्यमंत्री इस विषय पर गंभीर हैं और शीर्अष धिकारियों के साथ तीन बार की वार्ता कर चुके हैं। आज के मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में राजकीय शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पीड़िता ने मुकेश बोरा की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्मदाह की धमकी, कहा- 24 घंटे में करें गिरफ्तार

 

फेडरेशन के प्रदेश महासचिव मुकेश बहुगुणा, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी, प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, प्रदेश महिला अध्यक्ष बबीता रानी, गढ़वाल मंडल महिला अध्यक्ष रश्मि गौड़, प्रांतीय प्रवक्ता डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्रा,, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूर्ण सिंह का फर्स्वाण, सचिव नरेश कुमार भट्ट , माखन लाल शाह, अमित ममगाई,गिरीश पनेरु, नरेंद्र पटवाल, सुभाष झाल्डियाल, रविंद्र राणा, कुलदीप कंडारी, संजय भास्कर, सुभाष रौथाण ,

यह भी पढ़ें 👉  सागौन के वृक्ष काटने पहुंचे एक दर्जन से अधिक वन तस्करों और वनकर्मियों में फायरिंग, दो वन कर्मी घायल……

 

दिनेश भंडारी, महावीर मेहता ,अनिल नौटियाल, संजय बिजलवान, अनीता गोसाई,  जीवंती नेगी, जगदीश चिलवान, राजेश भट्ट , इंजीनियर वीरेंद्र गुसाईं, प्रदीप घिल्डियाल, जसपाल केमवाल, संग्राम सिंह नेगी , संजय नेगी, आलोक रौथाण,  रणवीर सिंधवाल, प्रदीप कुमार, मनोज काला , हरेंद्र नेगी जसपाल सिंह रावत , मनोज डंडरियाल,  पुष्पा नेगी, त्रिमूर्ति सिंह नेगी सेवानिवृत्ति एनपीएस पीड़ित कर्मचारी, बुद्धि प्रसाद पेटवाल,  नागेंद्र पुरोहित, लक्ष्मण सिंह सजवाण, दरबान सिंह भंडारी, अवधेश सेमवाल, सतीश कुमार सिंह, सन्तोष खण्डूरी, शंकर भट्ट,, नरेश टम्टा, अशुतोष सेमवाल,  प्रदेश सरक्षकअनिल बडोनी आदि सभी जनपदों के अध्यक्ष एवं मंत्री तथा विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply