उत्तराखण्ड रुद्रपुर

मेयर रामपाल सिंह ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री एवम क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट का किया आभार व्यक्त….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। संजय वन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 20 लाख रुपये की पहली किस्त जारी होने पर मेयर रामपाल सिंह ने केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री एवम क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

मेयर ने कहा कि ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की पहल रंग लाई है। शासन ने संजय वन के विकास के लिए 20 लाख की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त जारी होने के बाद शुक्रवार को अजय भट्ट ने संजय वन का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने जिलाधिकारी नैनीताल को लिखा पत्र……

 

 

 

उन्होंने कहा कि यह केंद्र कुमाऊ के प्रवेश द्वार ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के बीच है और इसके विकसित होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को निखारा जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस केंद्र को विकसित करने के लिए कुछ संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ब्याज माफिया एक्टिव, कमिश्नर ने लोगों से की अपील……

 

 

 

 

उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द निर्माण कार्य व अन्य गतिविधियां शुरू करने के निर्देश दिए।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्द कहने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

 

मेयर रामपाल ने कहा कि अजय भट्ट ने संजय वन पार्क के सौंदर्यीकरण और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर जो रुचि दिखाई है उसके भविष्य में सार्थक परिणाम सामने आयेंगे और संजय वन पार्क पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मेयर ने कहा कि संजय वन आने वाले दिनों में कई लोगो के लिए रोजगार का माध्यम भी बनेगा।

Leave a Reply