उत्तराखण्ड उधमसिंह नगर ज़रा हटके

ममता श्रीवास्तव सैकड़ो समर्थकों के साथ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में शामिल……

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर- उधम सिंह नगर जिला कार्यकारिणी की नेत्री ममता श्रीवास्तव ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त  प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल  की उपस्थिति में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता ग्रहण की प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने बताया कि मात्र शक्ति लगातार राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता करने से प्रदेश को यह संदेश जाता है

 

कि जब जब मातृशक्ति ने सहयोग किया है तब तब बदलाव हुआ हैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल जी के नेतृत्व में  पार्टी लगातार संगठन का निर्माण करने में लगी है और आने वाले समय में अन्य जिलों में भी सदस्यता समारोह चलते रहेंगे प्रदेश संगठन सुलोचना ईष्टवाल बताया कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी पूरे प्रदेश के मुद्दों को उठाते हुए रोज नए-नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रही है और निकाय चुनाव से पहले पार्टी संगठन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चरित्र की तरह दागदार रहा दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का कार्यकाल, गंभीर आरोप.....

 

प्रदेश उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने बताया कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व के दिए हुए आदेशों का पालन करते हुए संगठन के समस्त पदाधिकारीयों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां देते हुए पार्टी का विस्तार कर रहे हैं और आने वाले समय में गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जिले एवं कुमाऊ मंडल के पहाड़ी जिलों में  भी पार्टी जल्दी ही बड़ा संगठन बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में काम करेंगे। इस अवसर में प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, प्रदेश संगठन सहसचिव,

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने जिलाधिकारी नैनीताल को लिखा पत्र……

 

राजेंद्र गुसाईं, कुमाऊं मंडल संगठन सचिव हरदीप शर्मा, प्रदेश प्रचार सचिव महिला प्रकोष्ठ मंजू रावत, ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष मनोरमा चमोली, मंडल अध्यक्ष पदमा रौतेला एवं  ममता श्रीवास्तव, रेनु, शकुंतला, पूजा, उमेश भारती, संजय त्यागी, शशि, चंद्रकला, राशि, मोनिका सहित सैकड़ो समर्थकों ने सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply