उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

विधायक शिव अरोरा ने आभार रैली को सफल बनाने के लिये विधानसभा के सभी कार्यकताओ का जताया आभार….

ख़बर शेयर करें -

रैली में पहुँचे कार्यकर्ताओ का विधायक शिव अरोरा ने जताया आभार….

रुद्रपुर- हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड में हजारों युवाओं ने भरी हुंकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में लाये गये सख्त नकल विरोधी कानून पर युवा मोर्चा के बैनर तले आयोजित आभार रैली में हजारों की संख्या में युवा हल्द्वानी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने पहुँचे। वही रुद्रपुर विधानसभा से रैली के सयोजक और क्षेत्र के विधायक शिव अरोरा ने हजारों युवा महिलाओ को हल्द्वानी रामलीला मैदान के लिये बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पेयजल संकट पर जल संस्थान के ईई को घेरा.....

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रदेश में लाये सख्त नकल विरोधी कानून जो दर्शाता है कि उत्तराखंड में होने वाली भर्ति परीक्षा में पारदर्शिता को सुनिश्चित करता है। वही विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा से हल्द्वानी रामलीला मैदान आभार रैली में पहुँचे कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा में 100 से ज्यादा घरों पर लगे लाल निशान, सर्वे के बाद अब चलेगा बुलडोजर......

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि हल्द्वानी में हुई रैली ऐतिहासिक रही जो दर्शाता है कि उत्तराखंड की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ है उनके द्वारा लगातार प्रदेश हित मे लिये जा रहे निर्णय को सराहा रही है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि हल्द्वानी रैली में उमड़े जनसैलाब ने उत्तराखंड में लाये गये सख्त नकल विरोधी कानून का पूरे जोश से समर्थन किया है।

Leave a Reply