उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निरंतर बढ रही है भाजपा के दावेदारो की संख्या……

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के दावेदारो की संख्या निरंतर बढ रही है, चुनाव की तारीख अभी सुनिश्चित नही हो पायी है लेकिन इतना जरुर है चुनाव नजदीक है,यहाँ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य इस्तकार अंसारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा से दावेदारी करते हुए कहा कि चुनाव लड़ना है,अपनी मंशा से शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा चुके हैं। उन्होंन कहा कि जन संपर्क अभियान जारी है

तथा लोगों के घर – घर जा रहा हू,लोगो का अपार जन समर्थन उन्हें मिल रहा है।  उन्होंने कहा कि अगर नगर पंचायत की सीट ओबीसी होती है और भाजपा ने चुनाव लड़ने का अवसर दिया तो यह सीट जीतकर भाजपा के झोली मे डालने का काम करेंगे,उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मे विकास के सारे रिकार्ड टूट चुके है,लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के साथ ही नगर पंचायत  में विकास चारो तरफ दिख रहा है सड़क, पानी, बिजली की समस्या को भाजपा ने दूर किया है,

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने जिलाधिकारी नैनीताल को लिखा पत्र……

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास को मूल आधार मानकर आगे बढ रही है,उन्होंने कहा कि वह नगर पंचायत के बेटे है तथा लम्बे समय से क्षेत्र में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है हर वर्ग के लोग उनके साथ है इस बार लोग निकाय चुनाव मे उनके पक्ष में मतदान करके उन्हें जीतायेगे और सेवा का अवसर देगे। जब उनसे पूछा गया क्या भाजपा से आपको टिकट मिलेगा तो उन्होंन कहा कि पूर्ण रुप से आश्वस्त होकर चुनाव मैदान में भाजपा के नीतिओ का प्रचार कर रहा हू,आगे ईश्वर जाने।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने कस्बा श्रीनगर में आमजन में सुरक्षा की भावना प्रबल करने एवं सौहार्दपूर्ण माहौल कायम करने हेतु निकाला फ्लैग मार्च......

 

उन्होंने कहा कि अगर नगर पंचायत की सीट ओबीसी होती है तो पहला हक उनका है चुनाव लड़ने का। वही भाजपा नेता इस्तकार अंसारी वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के साथ ही मोदी मित्र लालकुआं के विधानसभा प्रभारी भी है विगत विधानसभा 2022 के चुनाव में भाजपा पार्टी ने उन्हें नैनीताल विधानसभा में अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया था जिसके चलते भाजपा को अच्छी जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए तेजी से कार्य करें- जिलाधिकारी……

 

वही लालकुआं में भी भाजपा प्रत्याशी डा. मोहन सिंह बिष्ट को चुनाव जीताने मे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। इस्तकार अंसारी बीते 20 बर्षो से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं तथा क्षेत्र में आयोजित सामजिक कार्यो उनकी बढ़ती हिस्सेदारी से नगर में उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है।हर कोई उन्हें चैयरमेन पद पर देंना चाहता है।

Leave a Reply