उत्तराखण्ड किच्छा सियासत

किच्छा विधानसभा सीट से बेहड को मिला अपार समर्थन,भाजपा अपने अंतिम दौर में,कांग्रेस सबके साथ और सबके विकास में रखती है विश्वास-बेहड

ख़बर शेयर करें -

किच्छा-(एम सलीम खान) किच्छा प्रत्याशी तिलक राज बेहड ने किच्छा में तूफ़ानी रफ़्तार से जनसंपर्क किया।इ स दौरान उन्होंने भाजपा के खेमें में सेंध लगाते हुए कई भाजपाई को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा अपने अंतिम दौर में हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

बेहड ने भाजपा के बागी नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि जो लोग भाजपा को अपनी मां बताते थे, वही आज अपनी मां से गद्दारी करने पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने बागी नेताओं को मनाने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है।बेहड ने कहा कि भाजपा के विधायक और मंत्री जनता से झूठे वादे करने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दो बेटियों से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम के बहाने दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध……

 

जनता भाजपा का चेहरा अच्छी तरह पहचान चुकी है।अब जनता भाजपा के छालवे में नहीं आने वाली है। जनता का मोह भाजपा से भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद नये उत्तराखंड का निर्माण करेगी।बेहड ने भाजपा के सभासद को भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर जनसंपर्क किया।इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय राजमार्ग में सोयाबीन फैक्ट्री के बाहर बेतरतीब खड़े वाहन और सड़क पर बेखौफ घूम रहे आवारा मवेशी बने हादसों का सबब.......

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा से है। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा जो कहती हैं वो करती नहीं और जो करती है वह कहती नहीं भाजपा को उसके कुकर्मों की संज्ञा जनता उसे बाहर करके देंगी। इस दौरान उन्होंने जमकर भाजपा पर ज़ुबानी बाण छोड़े।

Leave a Reply