उत्तराखण्ड ज़रा हटके

कंडलसेरा (द्वारी)-भौन सड़क मार्ग पर बीते 10 साल से डामरीकरण करना भूल गया, लोक निर्माण विभाग……

ख़बर शेयर करें -

कंडलसेरा (द्वारी)- भौन सड़क  मार्ग  को बने लगभग 20 साल हो गये  हैं। तब से सिर्फ एक ही बार  10 साल पहले इसका डामरीकरण हुआ  है। तब से अभी तक विभाग द्वारा दुबारा डामरीकरण नहीं किया गया है।सड़क  की हालत बहुत  गम्भीर  व जर्जर  है।रेत बजरी उखड़ चुकी है।स्थानीय  जनता कयी बार गुहार  लगा चुकी है लेकिन  कौन सुने।सड़क  पर सफर करना कठिन हो गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पत्नी और नवजात की मौत के सदमे में जहर खाकर दे दी जान, शोक में डूबा परिवार.....

इस क्षेत्र में जनसंख्या का घनत्व भी काफी है।जितनी बार  सफर करते हैं उतनी बार सरकार  को कोसते रहते हैं। सुना है कि अब 30 नवम्बर 2023 तक सडकें गढ्ढा मुक्त  हो रही हैं। गढ्ढा मुक्त न होने पर निलंबन की कार्रवाई होने को कहा जा रहा है। अब लोग इस आस में बैठे हैं  कि इस लहर  में इस सड़क का भी भला हो जाये। सुदूरवर्ती क्षेत्र होने  के कारण कोई सुनवाई  नहीं  हो रही है।

Leave a Reply