उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने की मुहिम में जुटी नूतन…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीहल्द्वानी में यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए यातायात कर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। इधर हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था को सुधारने में जिन यातायात कर्मियों का रोल अहम रहा है उनमें यातायात पुलिस की महिला सिपाही नूतन तिवारी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वीआईपी ड्यूटी से लेकर व्यस्त चौराहों पर अक्सर नूतन तिवारी को देखा जा सकता है। उनकी ड्यूटी अधिकतर व्यस्त चौराहों पर लगती है।

 

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्रीय विधायक कोटद्वार व अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखण्ड ने ग्रहण की भाजपा सदस्यता

इस दौरान जहां वे अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित दिखाई देती हैं वहीं असहाय लोगों को रोड पार आदि भी कराती हुए देखी जा सकती हैं। कोरोना काल में जहां लोग लाकडाउन के कारण घर में रहने को मजबूर थे वहीं उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी ड्यूटी कर अपने कर्तव्यों का कुषलतापूर्वक निर्वहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में दो बेटियों से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम के बहाने दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध……

 

अपने सर्विस काल के दौरान वे हरिद्वार में भी रह चुकी हैं और उन्होंने वहां कुंभ ड्यूटी का कार्य बखूबी निभाया। इधर नूतन तिवारी ने अपने संदेष में कहा कि लोगों को सड़क पर सावधानी से चलना चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। अगर हम सुरक्षित चलेंगे तो दूसरा भी सुरक्षित रहेगा।

Leave a Reply