उत्तराखण्ड गदरपुर ज़रा हटके

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज-पढ़े क्या है मामला…. 

ख़बर शेयर करें -

गदरपुर-(एम सलीम खान) गदरपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गदरपुर के ग्राम रतनपुरा में दो भाइयों में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस का शराब पीकर वाहन चलाने वालों व लोडिंग वाहनों का सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी 05 चालक गिरफ्तार......

पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गदरपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मनजीत ने थाने में तहरीर देकर बताया कि हम भाईयों में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। गांव के गणमान्य लोगों ने आपसी सहमति समझौता करा दिया था। शनिवार देर शाम को उसका पुत्र भजनीक सिंह अपनी कृषि भूमि पर खेत में जुताई के लिए गया था इसी दौरान अजीत सिंह सुखविंदर सिंह पुत्र हाकम सिंह सुखविंदर सिंह हरनाम सिंह पुत्र जीत सिंह गुरनाम सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह अपने साथ धारदार हथियार लाठी डंडों से लेस होकर वहां पहुंचे

यह भी पढ़ें 👉   वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई" अवैध लकड़ी तस्करी में लिप्त तीन वाहन पकड़े…….

 

और एक राय होकर जान से मारने की नीयत से मेरे पुत्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सुखविंदर सिंह और पवनदीप सिंह के पेट में चाकू से वार कर दिया।पवन के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। पुलिस ने जीत सिंह, सुखविंदर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाददाता  की रिपोर्ट

Leave a Reply