क्राइम दिल्ली

घरेलू विवाद में तेजाब पीकर पत्नी पर कैंची से हमला……

ख़बर शेयर करें -

हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घर में मौजूद दंपती की बेटी ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। राज पार्क इलाके में घरेलू विवाद में एक शख्स ने खुद तेजाब पीकर पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घर में मौजूद दंपती की बेटी ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से आरोपी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

महिला की हालत में सुधार है, जबकि उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। बेटी के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों की पहचान जोगिंदर (55) और गंगा (50) के रूप में हुई है। दंपति अपने बच्चों के साथ सुल्तानपुरी के एफ ब्लॉक में रहते हैं। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि एक दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला पर उसके पति ने कैंची से हमला किया है और खुद भी तेजाब पी लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां गंगा का इलाज चल रहा था।उसके पेट, हाथ और पैर में घाव थे। जबकि उसके पति जोगिंदर की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सस्ते में सामान देने से मना करने पर चाकू से हमला, नुमाइश में हुआ विवाद, दुकानदार घायल........

Leave a Reply