Uncategorized

नगर निगम चुनाव में भाजपा का होगा तख्ता पलट…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- वार्ड नंबर सात आजादनगर में आयोजित नुक्कड़ सभा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष पद के लिए सुनील राठौर के नाम की घोषणा की। सुनील राठौर को वार्ड अध्यक्ष बनाये जाने पर वार्ड के कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त करते हुए राठौर का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। हनुमान चौक पर आयोजत नुक्कड़ सभा में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि इस बार नगर निगम के चुनाव में भाजपा का तख्ता पलट होना तय है। उन्होंने कहा कि पिछले दो बार भाजपा ने जनता को गुमराह करके नगर निकाय चुनाव में मेयर की सीट कब्जायी थी।

 

इस बार जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि नगर निगम में वर्तमान मेयर और पूर्व मेयर दोनों ही जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाये हैं। वर्तमान और पूर्व मेयर ने शहरवासियों को विकास की बजाय सिर्फ भ्रष्टाचार दिया। आज भी महानगर की समस्याएं जस की तस है। मलिन बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं के लिए भी लोग तरस रहे हैं। इसका खामियाजा भाजपा को इस बार भुगताना पड़ेगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी ने जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपाई चुनाव से पहले अपनी सरकार की झूठी उपलब्धियां जनता को गिनाकर फिर बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं इस बार जनता जागरूक हो चुक है। अब जनता किसी बहकावे में नहीं आयेगी।

 

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए समाज में सांप्रदायिकता का जहर खोलने और आपसी मतभेद पैदा करने वाली भाजपा  को जनता अब पहचान चुकी है। कभी अतिक्रमण तो कभी सत्यापन के नाम पर गरीब जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। नजूल की समस्या का निस्तारण करने का वादा करके दो बार नगर निगम चुनाव में जनता जीतने वाली भाजपा अभी तक इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाल पायी है। अभी भी नजूल नीति का लाभ पूरी तरह जनता को नहीं मिल पा रहा है। अब गरीबों को बिजली के कनेक्शन तक नहीं दिये जा रहे हैं। भाजपा की इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शर्मा कि जनता अब जाग चुकी है और अपना बुरा भला अच्छी तरह समझती है। उन्होंने नगर निगम में पारदर्शी  व्यवस्था और शहर के समग्र विकास के लिए इस बार वार्ड से कांग्रेस का पार्षद बनाने और मेयर भी कांग्रेस पार्टी का बनाने का आहवान किया।

 

इस दौना वार्डवासियों ने तमाम समस्याएं भी उठाई। कांग्रसे नेता राम चन्द्र सागर ने महानगर अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड में ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया है जो कांग्रेस के लिए समर्पित हैं और आम जनता में उनकी अच्छी पैठ है। निश्चित ही इसका लाभ आगामी चुनाव में मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। गरीब जरूरतमेंदों की सच्ची हितैषी कांग्रेस पार्टी ही है। उन्होंने कहा कि वार्डवासी भाजपा के मेयर और पार्षद से त्रस्त हैं और इस बार कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टिकट से  चुनाव लड़कर जीत हासिल करने वाले पार्षद ने अपने निजी स्वार्थ के लिए भाजपा का दामन थाम लिया। वार्डवासी ऐसे स्वार्थी लोगों को भी सबक सिखायेगी।

 

इस दौरान सभा में मौजूद वार्डवासियों ने कांग्रेस को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुनील आर्य, पार्षर मोहन खेड़ा, राम चन्द्र सागर, अमल साना, उमा सरकार, सतीश कुमार, गोपाल यादव, तेजपाल राठौर, नारायण गुप्ता, डा- भोला, ज्ञान प्रकाश, सोमपाल सागर, संजू, राम चन्द्र सागर, डा- अमन, लक्ष्मण, वीर सिंह, सुंदर लाल, जोगराज, अतर सिंह, मरजीत, राहुल, महेश, गोविंद राम, जगवान दास,राजीव, अलका पाण्डे, रंजीत पाल, रविन्द्र यादव, श्नी राम, दिनेश, सोमपाल, राठौर, नंद किशोर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply