उत्तराखण्ड क्राइम रामनगर

वन विभाग के स्टेटमेंट को नकार रहा वन निगम, वास्तविकता छुपाने की भरपूर कोशिश में जुटा वन निगम…..

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-59 यूकेलिप्टस के अवैध कटान के मामले में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद बाजपुर पुलिस हरकत में आई आनन फानन में एक लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया प्रदेश के मुखिया भले ही उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए प्रयास क्यों ना करते हो लेकिन नौकरशाही धामी सरकार के कंट्रोल से बाहर होती हुई दिखाई दे रही है जंगल के लुटेरों के साथ मिलकर जिम्मेदार अधिकारियों के गठजोड़ से अवैध रूप से जंगल रातों-रात काटे जा रहे हैं। वन निगम के अधिकारी दफ्तरों में बैठकर ही घटना स्थल का मुआयना कर लेते हैं। और घटनास्थल का मुआयना करने वाले वन विभाग के अधिकारियों को झुठलाते हुए नजर आ रहे हैं।

 

जिस तरह से वन निगम के अधिकारी 59 यूकेलिप्टस के अवैध कटान के गम्भीर प्रकरण को छुपाने का प्रयास कर रहा हैं वो कहानी वन निगम और लकड़ी माफियाओं की मिलीभगत कर मोटी मलाई खाने की बानगी बया करने के लिए काफी हैं जंगल के लुटेरों और वन निगम के प्रेम की गाथा देखिए।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भले ही बार बार अधिकारियों को भृष्टाचार मुक्त कार्य करवाने के निर्देश देते हो लेकिन धामी के निर्देशो की धज्जियां उनके ही अधिकारी जमकर उड़ा रहे हैं। लेकिन ऐसे अधिकारियों पर कोई कार्यवाही भी अब तक नही होती दिख रही हैं। और जंगलों के लुटेरों के साथ वन निगम मिलकर अवैध रूप से जंगलों को कटवाते हुए दिखाई दे रहा है दरअसल तराई पश्चिम डिवीजन की रामनगर रेंज में वन निगम को यूके लिप्टिस की लौट कटवाने टेंडर मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  बदमाशों ने की ATM काटने की कोशिश, लोगों ने एकजुट होकर दिखाई हिम्मत, शटर बंद कर आरोपियों को पकड़ा......

 

उस टेंडर की आड़ में वन निगम और लकड़ी माफियाओं की दोस्ती ने जमकर धमाल मचा रखा है अवैध रूप से रातों-रात पेड़ काटे जा रहे हैं। ऐसा हम नहीं बोल रहे है वन विभाग और वन निगम के दो अलग अलग अधिकारियों के बयान ही लकड़ी माफियाओं की दोस्ती को दर्शा रहे हैं। 59 यूकेलिप्टस के अवैध कटान के मामले में वन विभाग के अधिकारी मामले की वास्तविकता को निष्पक्ष रूप से बता रहे हैं तो वही वन निगम के जिम्मेदार अधिकारी मामले में गोलमोल जबाब में आधी अधूरी जानकारी देकर लकड़ी तस्करों से अपने मधुर सम्बन्धो को निभाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। वन विभाग माफियाओं द्वारा अवैध रूप से काटे गए 59 यूकेलिप्टस के पेड़ों की सूचना पर मौके पर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा में 100 से ज्यादा घरों पर लगे लाल निशान, सर्वे के बाद अब चलेगा बुलडोजर......

 

जिस विभाग के ऊपर माफियाओं ने जानलेवा हमला भी किया वन विभाग के कर्मचारी गम्भीर घायल भी हुये गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई बाजपुर कोतवाली में दी गई तहरीर वन विभाग के साथ हुई घटना की बानगी बया करने के लिए काफी हैं। लेकिन वन निगम के अधिकारी वन विभाग को ही झुटा बना कर अपने लकड़ी माफ़िया मित्रो को बचाने में कोई कसर नही छोड़ना चाहता हैं। जबकि वास्तविकता ये हैं कि वन निगम जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक घटना स्थल का मौका मुआयना तक करने की जहमत नही हुई हैं ऐसे लापरवाह अधिकारीयो पर धामी अपनी कार्यवाही का हण्टर कब चलाये ये तो आने वाला वक्त ही बताया।

यह भी पढ़ें 👉  ध्वजपूजन के साथ विधिवत श्री रामलीला  की लालकुआं में रिहर्सल हुई शुरू……

 

वन विभाग के रेंजर देवेन्द्र सिंह रजवार को तो आप खुद सुन चुके हैं। तो आप सुनिए दफ्तर में बैठकर घटना स्थल का मुआयना करने वाले वन निगम के अधिकारियों का बयान और कैसे माफियाओं की गिनती में कमी कर रहे हैं और अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की संख्या को कम बता कर माफियाओं से दोस्ती निभाने का अनोखा अंदाज़ वन विभाग के अधिकारियों के बयान के बाद आप वन माफियाओं ओर वन निगम की दोस्ती का अनुमान आप खुद लगा लीजिए

 

दोनों विभागों के अधिकारियों के बयानों से आप खुद अनुमान लगा लीजिए कि कौन माफियाओं के साथ है और कौन माफियाओं के खिलाफ, और सिस्टम में बैठे ऐसे अधिकारियों के चलते प्रदेश कैसे भ्रष्टाचार मुक्त होगा। और ऐसे में सवाल उठना भी लाजमी है कि जब रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं तो जंगलों की सुरक्षा कौन करेगा ओर आखिर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कब धामी सरकार का बड़ा एक्शन कब होगा।

Leave a Reply