उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

पहले बनाएं शारीरिक संबंध, फिर शादी उसके बाद इंकार….पढ़े क्या है पूरा मामला…

ख़बर शेयर करें -

शहर में एक साथ दो घटनाएं मजदूरी के लिए बुलाई गई महिला से किया मुंह काला

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) शहर में एक साथ दो दुष्कर्म के मामलों ने सनसनी फ़ैल गई। पहले मामले में एक युवती ने शादी का झांसा देकर रम्पुरा के रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वही युवक पर जब युवती ने दबाव बनाया तो उसके साथ विवाह रचा डाला। लेकिन विवाह के करीब दो साल बाद युवक ने युवती को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। वही युवती का आरोप है कि युवक के भाई ने शादी के एवज में रुपए मांगे थे। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

रुद्रपुर की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रम्पुरा निवासी एक युवक ने उसे पहले प्रेमजाल में फंसाया और शादी के ख्वाब दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित युवती द्वारा शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने रम्पुरा के रहने वाले अपने चाचा के घर पर उससे शादी करने की बात कही। युवती का आरोप है कि इस दौरान वह उसे बिना कुछ कहे अपने घर चला गया और उसे छोड़ गया। पिछले दो साल से युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- 16 साल की भतीजी के साथ जंगल में किया दुष्कर्म, नाबालिग ने पुलिस को बताई आपबीती.......

 

बाद में उसने शादी और अपने घर ले जाने की बात से इंकार कर दिया। युवती का आरोप है कि उसके भाई ने शादी को स्वीकार करने के लिए 22 लाख रुपए की मांग की। बाद में युवती के परिजन उसे अपने साथ ले गए। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 376 के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की बड़ी मुश्किलें, बोरा के खिलाफ एक और महिला आई सामने......

 

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वही एक अन्य मामले में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला को मजदूरी के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला को बंधक बनाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया है।इस मामले में महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करतीं हैं।

 

करीब सप्ताह भर पहले उसे पहाड़गंज निवासी असलम नामक एक व्यक्ति ने काम करने के बहाने बुलाया। महिला का कहना है कि जब वह उसके घर पहुंची तो असलम ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। जिसके बाद असलम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसे एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस से शिकायत करने पर उसे और उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चरित्र की तरह दागदार रहा दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का कार्यकाल, गंभीर आरोप.....

 

महिला ने बताया कि वह किसी तरह 29 मार्च को आरोपी के गिरफ्त से बाहर निकलीं और घर पहुंची। जिसके बाद उसने अपने परिवार को आपबीती सुनाई। महिला ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply