उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह……..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- अंतर्राष्ट्रीय संगठन मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण का राजस्थान प्रदेश में रविवार को झोटवाड़ा जयपुर में स्थित उत्सव गार्डन में संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन  किया गया।  प्रदेश महासचिव डॉ. लादूसिंह राव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार तिवाड़ी के निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कमल शर्मा ने राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अल्का सक्सेना व उत्तराखण्ड प्रदेश महिला अध्यक्ष रेणू जुनेजा की उपस्थिति में प्रदेश उपाध्यक्ष भरत सैन, रवि गुप्ता,

 

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर में भौतिक विज्ञान विभाग में स्पेस जर्नी ऑफ इंडिया पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया……

ललित शर्मा, भंवरलाल प्रजापत सहित प्रदेश के विभिन्न पदों व अठारह जिलो के जिलाध्यक्षों को नियुक्ति देकर शपथ दिलाई।साथ ही सभी जिलाध्यक्षयों व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के साथ संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर चर्चा की गई। सभी मानवाधिकार मूल्यों की स्थापना तथा अपराध नियंत्रण के बारे में बताया गया। इस  अवसर पर संगठन के सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर मानवाधिकार मूल्यों की स्थापना और अपराध नियंत्रण के बारे में चर्चा की। इस समारोह ने प्रदेश के समाज में जागरूकता और संगठन की ताकत को और भी मजबूत किया।

Leave a Reply