उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा कर रहे ग्रामीण क्षेत्रों में अपना धुआंधार चुनाव प्रचार

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) भारतीय जनता पार्टी त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने समर्थकों के साथ चैती गांव, कलश मण्डप आदि विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क करते हुए जनता से विजय का आर्शीवाद मांगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और समर्पण के भाव और भारतीय जनता पार्टी के आर्शीवाद से वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। और न केवल सम बल्कि विषम परिस्थितियों में भी भाजपा जनता की सेवा में लगी रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  8 से 15 सितंबर तक मनाया जायेगा श्री नंदा महोत्सव…….

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मोदी लहर है और आम मतदाता पार्टी से जुड़ा है, जिसके चलते भाजपा प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। चीमा ने कहा कि वह नेता नहीं, बल्कि जनता के सेवक के रूप में क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे। जनसम्पर्क के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मोदी लहर के चलते इस बार भी आम मतदाता का रूख भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में साफ दिखायी दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग की पार्टी है और भाजपा की सोच केवल और केवल विकास की सोच है।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर में भौतिक विज्ञान विभाग में स्पेस जर्नी ऑफ इंडिया पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया……

 

वक्ताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लेकर डोर-टू-डोर पहुंचाने में लगे हैं। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी को जबरदस्त जनसमर्थन मिलता दिखाई दिया, भाजपा शासन में प्रदेश में कराये गये विकास कार्यों से जनता पूरी तरह अभिभूत दिखायी दी तथा भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देते हुए उन्हें विजयी भव का आर्शीवाद प्रदान किया। जनसम्पर्क में नगर मण्डल अध्यक्ष मोहन बिष्ट, मिंटू भटनागर, जसवीर सिंह गौराया, जसवीर सिंह

Leave a Reply