उत्तराखण्ड उधमसिंह नगर ज़रा हटके

वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाकर लोगो को किया गया जागरूक…………..

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर-माननीय जिला जज ऊधम सिंह नगर  प्रेम सिंह खिमाल के द्वारा बताया गया कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर में दिनांक 21-06-2023 से 21-07-2023 तक एक माह के लिए मानव जाति के अस्तित्व के लिए पेड़ों का महत्त्व एवं वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉   वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई" अवैध लकड़ी तस्करी में लिप्त तीन वाहन पकड़े…….

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव  सचिन कुमार पाठक, द्वारा बताया गया कि दिनांक 16-07-2023 व 17-07-2023 को प्रातः 08:00 बजे से जिला न्यायालय रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त अधिवक्तागणों द्वारा हरेला महोत्सव एवं वृक्षारोपण के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर परिसर में फलीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

 

इस अवसर पर मा० जिला जज ऊधम सिंह नगर  प्रेम सिंह खिमाल, मा० न्यायालय एफ०टी०सी० / अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पोस्को शिवाकान्त द्विवेदी, मा० प्रथम अपर जिला जज  सुशील तोमर, मा० द्वितीय अपर जिला जज शादाब बानो, मा० तृतीय अपर जिला जज, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर  मीना देउपा मा० परिवार न्यायालय ऊधम सिंह नगर नीतू जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऊधम सिंह नगर मो० युसुफ, प्रथम अपर सीनियर सिविल जज, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर  नाजिश कलीम, तृतीय अपर सीनियर सिविल जज, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर  नदीम अहमद, सिविल जज, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर रिजवान अंसारी,

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने जिलाधिकारी नैनीताल को लिखा पत्र……

 

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम  रोहित जोशी आदि तथा जिला बार ऐसोशिएशन के अध्यक्ष  एम०पी०तिवारी, सचिव सुशीला मेहता, पूर्व अध्यक्ष  दिवाकर पाण्डे, पूर्व सचिव शिव कुवर, सेन्ट्रल नाजिर  आशीष श्रीवास्तव डिप्टी नाजिर भगवान सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक  आमोद कुमार पाण्डेय, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से मो ० मिराज व लुबीना पारूल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिवक्तागण पराविधिक कार्यकर्तागण, न्यायालय कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण आदि द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply