गुरु नानक देव के 553वे प्रकाश पर्व पर निकाली गयी प्रभात फेरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर (सुनील शर्मा) सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का 553वां प्रकाश पर्व देश एवं प्रदेश के सभी स्थानों के साथ साथ काशीपुर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी के तहत काशीपुर में गुरु ने सिंह सभा के तत्वाधान में प्रभात फेरी का आयोजन किया। आपको बताते चलें कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया जाता रहा है। इस बार भी हर वर्ष की तरह गुरूद्वरा सिंह सभा के तत्वाधान में एक सूक्ष्म नगर कीर्तन प्रभात फेरी के रूप में निकाला। प्रभात फेरी काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर गुरूद्वरा श्री ननकाना साहिब पहुंची जहां पर अरदास की गई। उसके बाद प्रभात फेरी गाजे बाजे के साथ काली मंदिर, गंगेबाबा चौक, किला मोहल्ला, मैन बाजार, नगर निगम रोड, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारा श्री सिंह सभा (छोटा गुरुद्वारा) आकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रभात फेरी में खालसा फॉउंडेशन के ने सेनेटाइजर का छिड़काव किया। इसके अलावा पंच प्यारे और गुरु दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं प्रभात फेरी में सैकड़ों की संख्या में मौजूद महिला पुरुष गुरुवाणी और शबद का गान करते रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!