तराई के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) (भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने किया पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार)-(नड्डा बोलें कांग्रेस में गुटबाजी भाजपा अनुशासित पार्टी) रुद्रपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दौरें को पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार कर गए। काशीपुर रोड़ स्थित एक होटल में नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि बूथ पर बैठा कार्यकर्ता चुनाव बदलने की ताकत रखता है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दल सिर्फ चुनावी पक्षी बनकर चुनाव में छटपटाते रहते हैं। उन्होंने कहा यह विपक्षी दल सिर्फ समाज में भ्रम फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव दुष्प्रभाव से समाज को बचाएं रखने के लिए संकल्पित है। नड्डा ने कहा कि 2022 के चुनाव लक्ष्य में जीत हासिल करना भाजपा का अहम लक्ष्य है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी है, और हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस में अनुशासन की कमी है। कांग्रेस आपसी गुटबाजी में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 हमारी भाजपा की विजय हमारा प्रमुख लक्ष्य है। सीएम धामी ने कहा कि बूथ पर कार्यरत कार्यकर्ता इस लक्ष्य में अपनी अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तराई के बंगाली समाज के साथ भी संवाद कार्यक्रम में शिरकत की उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ज़ुबानी हमला बोला। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रुद्रपुर में नजूल भूमि पर बसें परिवारों को मालिकाना हक दिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि पंतनगर से कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर में एम्स का सेटेलाइट सेंटर खुलने से स्थानीय लोगों को आधुनिक चिकित्सा सेवा का लाभ पहुंचेगा। जिला मुख्यालय पर सरदार उधम सिंह को दी श्रद्धांजलि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने शहीदे आज़म सरदार उधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित। इसके अलावा उन्होंने आपातकाल के सेनानियों से मुलाकात की। इस दौरान नड्डा ने कहा कि आपातकाल के सेनानियों के कारण ही आज हमारा लोकतंत्र मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि जब आपातकाल के खिलाफ आवाज उठी तो हजारों लाखों लोगों को जेल में बंद कर दिया गया। उस क्रूर काल को कभी नहीं भुलाया नहीं जा सकता है और न ही माफ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र महान सामाजिक योद्धाओं के त्याग और बलिदान की वजह से मिला है। जो विचार इन सेनानियों का था आज उसी विचार को लेकर भाजपा काम कर रही है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा तेजी से हर क्षेत्र में आगे आगे बढ़ रहा है। भारत में सौ करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन करके दुनिया को दिखा दिया है कि भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हैं। बड़े सवाल खड़े गया जेपी नड्डा का दौरा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय प्रवास दौरा अपने पीछे एक नहीं बल्कि कई सवाल छोड़ गया। राजनीतिक विश्लेषक के कयास है कि भाजपा के अंदरुनी चुनाव सर्वे में पार्टी के साल 2017 के चुनावी परिणाम की पुनरावृत्ति न होने की आंशका के चलते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी समीकरणों का अंदाजा लगाने तराई में पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष अरोरा का मान बढा गए नड्डा अपने दो दिवसीय प्रवास पर रुद्रपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नगर में आयोजित कार्यक्रमो में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने अपने हर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को नाम लेकर मंच पर आमंत्रित कर अपनी बंगाल में स्थान दिया। वही भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के ऊंचे कद का एहसास करा दिया। नड्डा ने हर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को नाम लेकर मंच पर आमंत्रित किया। वही उन्होंने अरोरा को मंच पर अपने करीब जगह देकर बता दिया कि शिव अरोरा का कद पार्टी में ऊंचे स्थान पर है। वही आम जनता में लोकप्रिय कहें जाने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्मान देकर बता दिया कि अरोरा का कद सिर्फ प्रदेश स्तर पर ऊंचा नहीं है बल्कि राष्ट्रीय नेतृत्व में भी अरोरा का कद ऊंचा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!