Breaking News

पूर्व मंत्री खुर्शीद की किताब को लेकर बड़ा बवाल जगह जगह विरोध प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) पूर्व मंत्री खुर्शीद की किताब को लेकर बड़ा बवाल जगह जगह विरोध प्रदर्शन (कांग्रेस नेता ने हिंदुत्व की तुलना आई एस आई एस और बोको हरम से की)- नई दिल्ली पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने बुधवार को अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या का विमोचन किया है। इसके कुछ घंटों बाद ही इस पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। खुर्शीद की किताब का विमोचन होने के 24 घंटे के अंदर ही उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई। इस मामले में विवेक गर्ग नामक एक वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सलमान खुर्शीद पर आरोप है कि उन्होंने हिंदुत्व को बदनाम करने का प्रयास किया है। आपको बता दें कि खुर्शीद ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदुत्व साधु संतों के सनातन और प्राचीन हिन्दू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से आई एस आई एस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठन जैसा है। इसके तर्क में खुर्शीद ने कहा कि हिन्दू धर्म उच्च स्तर का है। इसके लिए गांधी जी ने प्रेरणा दी उससे बढ़कर कोई प्रेरणा नहीं दी जा सकती है। कोई नया लेबल लगा ले तो उसे मैं क्यों मानूं? कोई हिन्दू धर्म का अपमान करें तो भी मैं बोलूंगा। मेरा कहना है कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाले गलत है व आई एस आई एस भी गलत है। वही खुर्शीद की किताब के जवाब में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। भाटिया ने कहा कि सोनिया राहुल के इशारे पर ही बार बार यह होता है। आजाद बोले हिंदुत्व की आई एस आई एस से तुलना गलत पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर पनप रहे विवाद के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि हिंदुत्व की तुलना आई एस आई एस व जिहादी इस्लाम से करना ठीक नहीं है। आजाद ने कहा कि हम एक राजनीतिक विचारधारा के तौर पर हिंदुत्व से सहमत नहीं हो सकतें हैं, लेकिन आइ एस आई एस और जिहादी इस्लाम के साथ इसकी तुलना करना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!