उत्तराखण्ड चमोली ज़रा हटके

दिवाली की रात युवक के लिए भारी पड़ी मोबाइल में व्यस्तता, 250 मीटर गहरी खाई में गिरा

बणसोली – दिवाली की रात मोबाइल पर काम करते समय 24 वर्षीय युवक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, विकासखंड के बणसोली गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज नेगी दिवाली की रात मोबाइल पर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन खाई में भारी चट्टानें और दुर्गम रास्ता होने के कारण उनके लिए नीचे उतरकर युवक तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम के जवानों ने जोखिम उठाते हुए खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अनुज नेगी को खाई से बाहर निकाला गया। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय अनुज मोबाइल पर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरे।