विधायक कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा)  आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल और उत्तराखंड चुनाव कैंपेन कमैटी के अध्यक्ष दीपक बाली के निर्देशन और जिला उपाध्यक्ष अमन बाली, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत स्थानीय भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के कार्यालय के समक्ष उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सूची मांगने पहुचे | लेकिन वहां पहुचने पर विधायक का कार्यालय बंद मिला जिससे आक्रोशित आप कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओ के विधायकों से उनके किए गए विकास कार्यों की जानकारी को जनता से अवगत कराने की एक मुहिम छेड़ी है । जो कार्यालय में नहीं मिले उनके यहाँ आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर जनता को संदेश दिया कि जनता ने जिन्हें अपना विधायक चुना था उन्होंने विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगा है ।

इसी कड़ी में काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता स्थानीय विधायक हरभजन सिंह चीमा के कार्यालय पहुंचे और जब उन्हें यह पता चला कि विधायक अपने कार्यालय में मौजूद नही है तो आक्रोशित आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की । आप कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे जिला उपाध्यक्ष अमन बाली ने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बारी बारी से राज्य को लूटकर जनता को केवल मूर्ख बनाया है । विधायक अपने विकास के कार्य बताएं भी तो कहां से क्योंकि उन्होंने तो कुछ किया ही नहीं। काशीपुर को जिला बनाने के नाम पर यहाँ के स्थानीय विधायक पिछले 20 सालों से जनता को ठग रहे है लेकिन न कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में काशीपुर को जिला बनाया और न भाजपा ने । बाली ने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही राजनीति और विकास का  काम करती है । दिल्ली विकास मॉडल इसका जीता जागता प्रमाण है। इसीलिए आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में आने से भाजपा और  कांग्रेस दोनों बेचैन है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जनता इस बार भी अगर चूक गई तो फिर काशीपुर की बर्बादी को कोई नहीं रोक सकता। प्रदर्शन करने वालों मे महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऊषा खोकर, पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचौरा, विजय शर्मा, आयूष मेहरोत्रा, लक्की महेश्वरी, आमिर हुसैन, वसीम, बाबा गुलफाम, शुभम चौधरी, मोहम्मद शहजाद अंसारी, नदीम खान, रंजीत सिंह, किरण सिंह, राशिदा अंसारी, अब्दुल अंसारी, अजय शर्मा, एडवोकेट श्वेता सिंह, मोनी चौधरी, लीलावती ओमवती, नूर मोहम्मद, कुसुम वर्मा, सलमान खान, नदीम खान, रंजीत सिंह, रामचंद्र तिवारी, अखिलेश कुमार, किशनलाल, मुमताज मंसूरी, महबूब मंसूरी, हरीश कुमा,र सतीश कुमार और इकरार सहित दर्जनों आप कार्यकर्ता शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!