Breaking News

हरित उत्तराखंड की ओर कदम, एसएसबी कैंप में चला संयुक्त पौधारोपण अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को डोईवाला स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप, कुडकावाला में राष्ट्रीय सैनिक संस्था और एसएसबी के संयुक्त तत्वावधान में फलदार पौधों का वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों, नगर पालिका डोईवाला और राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश संयोजक एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.पी. शर्मा, महासचिव लेफ्टिनेंट अशोक कुमार वर्मा, बी.पी. बहुगुणा, सचिव प्रेम सिंह पांचाल, एसएसबी के अधिकारी, जवान तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!