रुद्रपुर – श्री अमरनाथ एवं माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा से सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि बाबा बर्फानी और माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ एवं माता वैष्णो देवी की यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, त्याग और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का भी संदेश देती है।


उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं ने जिस अटूट आस्था और उत्साह के साथ यात्रा पूरी की है, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कामना की कि बाबा बर्फानी और माता रानी की कृपा सभी श्रद्धालुओं तथा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार हो।
इस अवसर पर संजय ठुकराल, प्रवेश बब्बर, राजकुमार भुसरी, पंकज सुखीजा, ललित बिष्ट, सुनील चुग, विक्की मुंजाल, बॉबी टुटेजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Skip to content










