जनसंवाद ही जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम: रात्रि चौपाल में बोले भाजपा नेता मनोज पाठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी/लालकुआँ – कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता मनोज पाठक का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत साकेत कुंज फेज-3, रामड़ी आनसिंह में आयोजित रात्रि चौपाल में उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

रात्रि चौपाल को संबोधित करते हुए मनोज पाठक ने कहा कि जनसंवाद ही जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं, जनहित से जुड़े विषयों और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, सफाई सहित विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए अपने सुझाव भी साझा किए। मनोज पाठक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के सुख-दुख में सहभागी बनकर कालाढूंगी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!