Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

पेयजल, सड़क और शिक्षा की मांग को लेकर सिरतोला के ग्रामीणों ने डीएम को भेजा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बंगापानी/पिथौरागढ़ – धारचूला विधानसभा क्षेत्र की बंगापानी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरतोला के ग्रामीणों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और प्रस्तावित विस्थापन को लेकर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार चंद्र सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली और पैदल मार्ग जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में क्षेत्र में समस्याएं और अधिक गंभीर हो जाती हैं। गांव में पेयजल, सड़क, नाली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार तहसील प्रशासन, उपजिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

बैठक में ग्रामीणों ने विशेष रूप से ग्राम पंचायत सिरतोला के विस्थापित परिवारों के लिए पेयजल और पैदल मार्ग की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना था कि विस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के साथ न तो कोई व्यापक बैठक की और न ही उनकी सहमति एवं सुझाव लिए गए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि विस्थापन संबंधी किसी भी कार्रवाई से पहले सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा प्रभावित परिवारों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। साथ ही भविष्य में बिना पर्याप्त तैयारी और सहमति के विस्थापन की कार्रवाई न किए जाने की मांग भी दोहराई गई।

बैठक के उपरांत ग्रामीणों ने तहसीलदार चंद्र सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को ज्ञापन प्रेषित कर जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आगे व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!