Breaking News

उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक बूथ मजबूत करने की रणनीति पर भाजपा का महामंथन, जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी बोले—‘बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत’ ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा

रुद्रपुर में मानसून की पहली बड़ी मार, बाजार से लेकर सड़क तक पानी ही पानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने रुद्रपुर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। भारी वर्षा के बाद गांधी पार्क रोड, अग्रसेन चौक सहित शहर का मुख्य बाजार घुटनों तक पानी में डूब गया। जलभराव के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा, जबकि दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कें तालाब जैसी दिखाई दीं। गांधी पार्क रोड, अग्रसेन चौक और आसपास के बाजारों में जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में फंस गए, जबकि पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि बारिश का पानी दुकानों के भीतर घुस जाने से सामान को नुकसान पहुंचा है। जलभराव के कारण कई दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद रखनी पड़ीं, जिससे कारोबार भी प्रभावित हुआ। बाजार में ग्राहक नहीं पहुंच सके, जिसका सीधा असर बिक्री पर पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान शहर में इसी प्रकार की स्थिति बन जाती है, लेकिन इसके बावजूद जल निकासी व्यवस्था में कोई स्थायी सुधार नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के दावों के बावजूद ड्रेनेज सिस्टम प्रभावी साबित नहीं हो रहा है।

बारिश के कारण कई घंटों तक मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में यातायात भी प्रभावित रहा। स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को घर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।

व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम एवं प्रशासन से शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालों की नियमित सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि हर बरसात में लोगों को इस परेशानी का सामना न करना पड़े।

और पढ़ें

error: Content is protected !!