Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सीएम धामी के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस की सख्ती, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित नैनीताल जनपद दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।

एसपी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए सख्त एक्सेस कंट्रोल व्यवस्था लागू की जाए तथा बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न दिया जाए। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग करने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए यातायात पुलिस एवं सीपीयू पूर्व निर्धारित ट्रैफिक प्लान के अनुसार यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही वीआईपी मूवमेंट से पूर्व सभी मार्गों का निरीक्षण कर किसी भी प्रकार की रुकावट या अवरोध को समय रहते हटाने के निर्देश भी दिए गए।

ब्रीफिंग में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ शालीन, संयमित एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी (यूटी) अंकित थपलियाल, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा, निरीक्षक यातायात भवाली महेश चंद्र सहित वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!