भीमताल विधानसभा को बड़ी सौगात, सड़क निर्माण के लिए जारी हुआ शासनादेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भीमताल –भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चाफी से अलचौना-ताड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े इस मोटर मार्ग के लिए शासन ने 2 करोड़ 26 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। शासनादेश जारी होने के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि चाफी से अलचौना-ताड़ा मोटर मार्ग की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहन फंस जाते थे, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती थी।

क्षेत्रीय जनता द्वारा सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग किए जाने पर मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन स्तर पर प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए 2.26 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के विभिन्न क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर लगातार डामरीकरण और सुधारीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधाओं से जोड़कर विकास को गति देना है।

सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनता ने मंत्री राम सिंह कैड़ा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है और विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!