ग्रामीणों को बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगा नावली-लोश्ज्ञानी सड़क निर्माण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत नावली से लोश्ज्ञानी गांव तक प्रस्तावित मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटर मार्ग निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग से विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिसके बाद परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि लोश्ज्ञानी गांव के ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को दैनिक आवागमन, कृषि उत्पादों के परिवहन तथा आपातकालीन परिस्थितियों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति पूर्व में ही प्राप्त कर ली गई थी, लेकिन वन एवं पर्यावरण विभाग से अंतिम स्वीकृति न मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। अब सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परियोजना को गति मिलेगी।

मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को मोटर मार्ग की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्वीकृति की अगली प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नावली-लोश्ज्ञानी मोटर मार्ग बनने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और गांव का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!