देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ IAS, PCS एवं सचिवालय सेवा अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विनोद कुमार (IAS-2007) को आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित दायित्वों के साथ-साथ उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट (U-PREPARE) का परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।


सौरभ गहरवार (IAS-2016), जो अब तक उद्योग, आपदा प्रबंधन एवं U-PREPARE परियोजना से जुड़े दायित्व संभाल रहे थे, को अब अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
झरना कामठान (IAS-2016) को ग्राम्य विकास विभाग एवं UGVS-REAP परियोजना निदेशक के पद से स्थानांतरित कर अपर सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग नियुक्त किया गया है।
प्रकाश चन्द्र (IAS-2017) को समाज कल्याण एवं बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम से संबंधित दायित्वों के बाद अब अपर सचिव पेयजल विभाग एवं निदेशक स्वजल का दायित्व सौंपा गया है।
सुन्दर लाल सेमवाल (PCS) को सचिवालय प्रशासन विभाग से स्थानांतरित कर अपर सचिव समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम तथा आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तराखंड बनाया गया है।
वहीं विक्रम सिंह यादव (सचिवालय सेवा) को बाध्य प्रतीक्षा से हटाते हुए अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने वर्तमान पदों से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले विभागों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करें तथा इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग को उपलब्ध कराएं।

Skip to content










