Breaking News

डीपीएस हल्द्वानी का ‘UTSAHA 2026’ बना बच्चों के लिए सीख और रोमांच का यादगार सफर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप ‘UTSAHA 2026’ का उत्साहपूर्ण और यादगार समापन हुआ। प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कैंप ने बच्चों को खेल, कला, रचनात्मकता और साहसिक गतिविधियों का अनूठा अनुभव प्रदान किया।

कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने ज़ुम्बा, डांस, फिटनेस फिएस्टा, स्विमिंग और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) जैसी रोचक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन गतिविधियों ने बच्चों में ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया। वहीं स्केटिंग, तैराकी, पेपर क्राफ्ट और ओरिगामी जैसी रचनात्मक गतिविधियों ने उनकी कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक सोच को नई दिशा दी।

कैंप का मुख्य आकर्षण अंतिम तीन दिनों में आयोजित साहसिक गतिविधियाँ रहीं। दिन 8, 9 और 10 के दौरान बच्चों ने कमांडो क्रॉल, कमांडो नेट, एटीवी राइड, ऊँट की सवारी, ज़िपलाइन, बॉडी ज़ॉर्बिंग, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रॉल, वॉटर रोलर, पैडल बोटिंग और वॉल क्लाइंबिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद लिया। इन अनुभवों ने विद्यार्थियों में साहस, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास विकसित किया।

समापन अवसर पर आयोजित ‘कल्मिनेशन सेरेमनी’ में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि “UTSAHA केवल एक समर कैंप नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास निर्माण और नई प्रतिभाओं को पहचानने की एक प्रेरणादायक यात्रा रही है।”

कैंप के सफल आयोजन ने विद्यार्थियों को सीखने, आनंद लेने और नए अनुभव प्राप्त करने का एक यादगार मंच प्रदान किया, जिसकी स्मृतियाँ लंबे समय तक उनके साथ रहेंगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!