देहरादून – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए गठित प्रदेश स्तरीय समिति में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर अंसारी को प्रदेश सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ द्वारा गठित इस समिति में गुरप्रीत छावड़ा को प्रदेश संयोजक बनाया गया है, जबकि जहीर अंसारी सह-संयोजक के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावा शमीना सिद्दीकी, सलमान अंसारी, दिलशाद देहान और आरिफ हुसैन को समिति का सदस्य बनाया गया है।


नई जिम्मेदारी मिलने पर जहीर अंसारी ने पार्टी नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनकी जानकारी आम जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी।
जहीर अंसारी ने कहा कि वे आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा गठित इस समिति को आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाला माना जा रहा है।

Skip to content










