Breaking News

सीडीओ अरविंद पांडे ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में REAP योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तर एवं CLF स्तर पर लंबित MIS अपडेटेशन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकासखंडों में चल रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा MIS कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी आठों ब्लॉकों तथा प्रत्येक CLF स्तर पर टीम गठित कर विकास भवन में उपस्थित होकर लंबित MIS एंट्री कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने MIS कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति को योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं से संबंधित अद्यतन और सही जानकारी समय पर उपलब्ध होना आवश्यक है।

बैठक में सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल, डीपीएमयू REAP स्टाफ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!