देहरादून – उत्तराखंड में महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे स्तन कैंसर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं की जांच की जा रही है तथा उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल पौड़ी और टिहरी जिलों में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जहां हजारों महिलाओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। विभाग का उद्देश्य शुरुआती चरण में बीमारी की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।


स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि स्तन कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, ऐसे में जागरूकता और समय पर जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्तर पर जाकर महिलाओं की मुफ्त जांच कर रही हैं। साथ ही डॉक्टर, एएनएम और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को जांच के लिए प्रेरित कर रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नियमित जांच और समय पर पहचान से स्तन कैंसर का उपचार संभव है। इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष फोकस करते हुए अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Skip to content










