हल्द्वानी के युवाओं के लिए खुला ग्लोबल करियर का नया रास्ता, एआई स्मार्ट कैंपस देगा विश्वस्तरीय अवसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बदलते दौर में युवाओं के लिए करियर के नए अवसर खुल रहे हैं। इसी दिशा में उत्तराखंड और खासकर हल्द्वानी-कुमाऊं क्षेत्र के छात्रों के लिए एक बड़ी पहल सामने आई है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक एआई-ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी स्मार्ट कैंपस को युवाओं के भविष्य के लिए नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

करीब ₹2500 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा यह हाईटेक कैंपस छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, रिसर्च और वैश्विक करियर अवसर उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है। हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में यूनिवर्सिटी के डीन साइंसेज़ डॉ. हिमांशु त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन बेहतर तकनीकी संसाधनों और कॉर्पोरेट एक्सपोजर के अभाव में उन्हें बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का उद्देश्य छात्रों को एआई, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम समेत 23 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ समझौते किए गए हैं, ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ लाइव प्रोजेक्ट और इंडस्ट्री अनुभव भी मिल सके।

यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 68 नए विशेष प्रोग्राम शुरू किए हैं, जिनमें अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और लेटरल एंट्री कोर्स शामिल हैं। इसके अलावा मल्टीडिसिप्लिनरी पीएचडी प्रोग्राम भी शुरू किए गए हैं, जिनका उद्देश्य रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देना है।

आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों के लिए सीयूसीईटी-2026 स्कॉलरशिप योजना भी शुरू की गई है, जिसके तहत छात्रों को करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति देने की बात कही गई है।

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि यूनिवर्सिटी केवल शिक्षा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को “फ्यूचर-रेडी” बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। कैंपस में स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल भी शुरू की गई हैं, जिनसे छात्रों को नए अवसर मिलेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह पहल हल्द्वानी और कुमाऊं क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार, तकनीकी शिक्षा और वैश्विक करियर के नए रास्ते खोलेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!