रुद्रपुर– (मलकीत सिंह) रुद्रपुर की पूर्व पालिका अध्यक्ष और उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया | इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है | उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता आपदा पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने में सहयोग करें | मीना शर्मा ने रुद्रपुर क्षेत्र की कई बस्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया | इस दौरान लोगों ने उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत कराया और उनके जल्द समाधान के लिए आग्रह भी किया |

Skip to content











