Breaking News

 हल्द्वानी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन अलग-अलग मामलों में चोरी की तीन एक्टिवा बरामद,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी पुलिस ने स्कूटी चोरी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चोरी की तीन एक्टिवा स्कूटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान एक विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम और खुलासे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार 17 मई 2026 को नैनीताल रोड निवासी ईला गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी एक्टिवा स्कूटी पटेल चौक क्षेत्र से चोरी हो गई थी। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया।

इसी दौरान अन्य दो व्यक्तियों द्वारा भी स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तीनों मामलों की संयुक्त जांच शुरू की।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ और स्थानीय स्तर पर जांच-पड़ताल शुरू की।

लगातार जांच और सुरागरसी के दौरान पुलिस टीम ने मंगल पड़ाव क्षेत्र से एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेते हुए उसके कब्जे से चोरी की एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर अन्य दो चोरी की स्कूटियां भी बरामद कर ली गईं।

पुलिस ने बताया कि बरामद वाहनों में तीन अलग-अलग एक्टिवा स्कूटियां शामिल हैं। मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में वाहन चोरी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!