Breaking News

रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

हल्द्वानी रोडवेज डिपो में तबादले को लेकर बढ़ा विवाद, कर्मचारी संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी रोडवेज डिपो में एक स्टेशन प्रभारी के स्थानांतरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

कर्मचारी संगठन का कहना है कि निगम मुख्यालय के आदेश के तहत हल्द्वानी डिपो में कार्यरत स्टेशन प्रभारी का प्रशासनिक आधार पर रामनगर डिपो में स्थानांतरण किया गया है। परिषद का आरोप है कि यह कार्रवाई तथ्यों के बजाय भ्रामक शिकायतों के आधार पर की गई प्रतीत होती है।

संगठन के अनुसार मामले को लेकर अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के दौरान भी कर्मचारियों की अपेक्षाओं के अनुरूप समाधान नहीं निकल सका, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ा है। परिषद ने कहा कि प्रशासनिक मामलों में संतुलित और निष्पक्ष व्यवहार अपेक्षित होता है तथा कर्मचारियों के मनोबल का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

कर्मचारी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि 16 मई 2026 तक स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार कर निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो 18 मई 2026 से चरणबद्ध आंदोलन और धरना कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

संगठन ने यह भी कहा कि यदि आंदोलन की स्थिति बनती है और निगम कार्य प्रभावित होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

परिषद ने प्रबंधन से मामले में न्यायोचित और निष्पक्ष निर्णय लेने की मांग करते हुए निगम में स्वस्थ कार्य वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!