Breaking News

धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर

जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा के सख्त निर्देश, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी में जमरानी बांध परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित योजना है, जिससे भविष्य में बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने को कहा।

बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना से प्रभावित परिवारों के सदस्यों और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना के हर कार्य में स्थानीय जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल सके।

मंत्री कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े मामलों में लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में सिंचाई विभाग, जमरानी बांध परियोजना से जुड़े अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!