Breaking News

भाजपा की जीत पर जिलेभर में उत्सव, ढोल-नगाड़ों और मिठाई से मनाई खुशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता की खुशी में नैनीताल जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी व्यक्त की।

सोमवार को पार्टी संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाते हुए “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद” और “नितिन नवीन जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए इसे पार्टी की नीतियों और जनसमर्थन की जीत बताया।

नैनीताल नगर में भाजपा मंडल के आह्वान पर मल्लीताल पंत पार्क में भी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जश्न मनाया। यहां दायित्वधारी शांति मेहरा, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, अरविंद पडियार, हरीश राणा और विमला अधिकारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, भावना मेहरा, मनोज भट्ट, मीनाक्षी भगत, पुष्कर मेहरा सहित कई लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

भवाली में विधायक सरिता आर्या और अन्य कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया, जबकि रामनगर में छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में मिष्ठान वितरण किया गया। यहां विधायक दीवान सिंह बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

गौलापार के कुंवरपुर स्थित एसके मार्केट और लालकुआं के कोतवाली तिराहे पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई। लालकुआं में विधायक डॉ. मोहन बिष्ट सहित कई पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!