Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

मानसून की तैयारी तेज, तीन नालों में संवेदनशील स्थान चिन्हित,विभागों को कार्रवाई के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर/नैनीताल – आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक टीम द्वारा देवखड़ी, कल्सिया और रकसिया नालों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता तथा खनन विभाग के जिला खान अधिकारी भी मौजूद रहे।

टीम ने तीनों नालों में संभावित संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण किया। देवखड़ी नाले के शुरुआती क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर चेक डैम निर्माण की आवश्यकता बताई गई। साथ ही नाले के प्रभावी प्रवाह के लिए चैनलाइजेशन (मार्ग निर्धारण) को भी जरूरी माना गया। यह क्षेत्र वन प्रभाग रामनगर के अंतर्गत आता है, जिस पर वन विभाग और सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, रकसिया नाले में राजस्व भूमि के अंतर्गत रिवर ड्रेजिंग नीति के तहत कार्यवाही प्रक्रिया जारी है। वहीं कल्सिया नाले में भी जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिंचाई और वन विभाग को चैनलाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याओं को रोकने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करना है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!