Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई—लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में फरार एवं वांछित वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई के अंतर्गत थाना काठगोदाम पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 4 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने वारंटी सूरज राय पुत्र काकू राय, निवासी रामपुर रोड, देवलचौड़ (पंचायत भवन), हल्द्वानी को दबोच लिया।

आरोपी के खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 452/2020, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक सत्यपाल राणा, कांस्टेबल केंद्र सिंह राणा और कांस्टेबल रविंद्र राणा शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!