Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी मंडी में फलों–सब्जियों पर प्रशासन की छापेमारी, कृत्रिम रंग और केमिकल के नमूने जांच को भेजे गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हल्द्वानी मंडी में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान फलों एवं सब्जियों में अप्राकृतिक रंगों के प्रयोग तथा आर्टिफिशियल राइपेनिंग एजेंट्स की रोकथाम को लेकर व्यापक जांच की गई।

अभियान का नेतृत्व उपायुक्त खाद्य संरक्षा, कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत ने किया, जिसमें मंडी समिति हल्द्वानी के अधिकारी भी शामिल रहे। नवीन कृषि एवं फल सब्जी मंडी में थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से पपीता और केला के कुल 02 नमूने सर्विलांस के तहत लिए गए, जिन्हें जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एक खाद्य कारोबारकर्ता के पास केले पकाने हेतु राइपेनिंग चैंबर का एफएसएसएआई लाइसेंस/पंजीकरण न पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने सभी आढ़तियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फलों को पकाने में किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग न किया जाए।

साथ ही, फलों को पकाने के लिए केवल एफएसएसएआई द्वारा अनुमोदित एथिलीन रिपेनर के उपयोग के निर्देश दिए गए। सब्जियों में किसी भी प्रकार के कृत्रिम रंगों के प्रयोग पर भी सख्त रोक लगाई गई है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पहले से कटे हुए फल और सब्जियों की खरीद से बचें तथा घर पर लाकर सभी खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह धोकर ही उपयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार के रसायन का प्रभाव कम किया जा सके। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!